मार्शल की ठोकर से 70 वर्षीय वृद्धा घायल

0

बालाघाट/ खैरलांजी थाना अंतर्गत रामपायली रोड पर स्थित ग्राम खरखड़ी में मार्शल रोड पर हो रही एक वृद्धा को ठोस मारकर फरार हो गई। मार्शल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल वृद्धा सुशीला पति गुलाब सरोदे 70 वर्ष ग्राम खरखड़ी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीला सरोदे घरेलू काम करती है और वह अपनी बड़ी बहू के साथ में ही रहती है। जिसकी दो बेटों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। बताया गया कि सुशीला सरोदे को आंख से कम दिखाई देता है। 31 जनवरी की शाम 7:30 बजे करीब सुशीला सरोदे सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। तभी रोड पार करते समय खैरलांजी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मार्शल कार सुशीला सरोदे को ठोस मारकर फरार हो गई। मार्शल की ठोकर से सुशीला सरोदे को सिर के अलावा अंदरूनी चोटे आई ।जिसे तुरंत ही खैरलांजी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में सुशील सरोदे का इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here