मियांदाद ने हार के लिए विदेशी कोचों और क्रिकेट बोर्ड को जिम्मेदार बताया

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने टी20 विश्वकप में अपनी टीम को मिली हार के टीम के कोचों और क्रिकेट बोर्ड को जिम्मेदार बताया है। मियांदाद ने कहा कि हमने पिछले कुछ समय में विदेशी कोचों पर अधिक भरोसा किया है। यह सिलसिला अब भी बना हुआ है। इसी कारण ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन टीम मेंटर और शॉन टैट गेंदबाजी कोच हैं।
अपने जमाने के इस दिग्गज बल्लेबाज ने एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी टीम ने पिछले कुछ साल में विदेशी कोचों पर ही अधिक भरोसा किया है।
वहीं हम लोगों ने काउंटी क्रिकेट खेली थी जबकि आज जो लड़के खेल रहे हैं इन्हें अपना भविष्य ही पता नहीं हैं। वहीं उन्हें जब बताया गया कि वेरोन फिलेंडर पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे, जब टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था तब मियांदाद ने कहा , लाओ ना इनको, इनसे हम लोग सवाल करेंगे कि वे क्रिकेट के बारे में क्या जानते हैं।
मियांदाद ने पाक बोर्ड पर निशाना साधा और कहा , बोर्ड आपने आप को बचाती है कि कहीं आसानी से ना हार जायें। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया कि पाक क्रिकेट में ही मैच फिक्सिंग स्कैंडल इतनी बार क्यों होते थे।
उन्होंने कहा, अपने लोगों को देखें, अपने लोगों ने जो क्रिकेट खेली है। मुझे ऐसा कुछ नहीं है, मुझे बड़ी पेशकश आती थीं पर मैं नहीं जाता था। वहीं ये जो खिलाड़ी आज खेल रहे हैं, इनका भविष्य तय नहीं है। इसी कारण फिक्सिंग होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here