मुझे हंसी आती है जब राहुल…अमित शाह ने किया पलटवार, कहा- ट्रेड डील पर फैला रहे हैं झूठ

0
  • Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैलाने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने देश के कृषि और दुग्ध क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित रखा है। उन्होंने विपक्षी दल के इस आरोप को हास्यास्पद बताया कि व्यापार समझौते भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे।
  • मुझे हंसी आती है जब राहुल…
  • शाह ने कहा, जब कांग्रेस के शहजादा राहुल गांधी संसद में खड़े होकर किसानों की सुरक्षा की बात करते हैं तो मुझे हंसी आती है। कांग्रेस का देश को गुमराह करने का लंबा इतिहास रहा है और अब वे व्यापार समझौतों को लेकर झूठ फैला रहे हैं। शाह गांधीनगर में भारत की पहली केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली शुरू करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
  • उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने हर समझौते में किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की है। मैं इस देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए हर व्यापार समझौते में नरेंद्र मोदी ने आपके हितों की पूरी तरह रक्षा की है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here