मुस्लिम समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा गया ज्ञापन !

0

मुस्लिम समाज वारासिवनी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पैगंबरे इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालें अराजक तत्वों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

मुस्लिम समाज के बंधुओं ने वर्तमान में देश और प्रदेश में मुस्लिम समाज को वर्ग विशेष एवं कुछ संगठनों द्वारा सोशल मिडिया एवं सभाओं व टीव्ही चैनलों में होने वाले डिबेट्स पर जिस तरीके से टारगेट किया जा रहा है। उससे समाज के लोगों में आक्रोश है। ऐसे में समाज के लोग इन कार्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कह रहे है।

सर्व समाज संगठन से जुड़े पदाधिकारी शुक्रवार को सीएसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सीएसपी अंजूल अयंक को शिकायत कर सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।

सीएसपी कार्यालय पहुंचे अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 जून को भरवेली में पैगंबर और इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया ग्रुप में अश्लील पोस्ट किया गया है इसके विरोध में सर्व समाज की तरफ से वे लोग सीएससी कार्यालय में शिकायत करने आए हैं। विगत दिनों लालबर्रा में भी इसी तरह की घटना हुई थी, यहां चर्चा करने पर सीएसपी साहब बता रहे हैं किसी अरुणाचल प्रदेश के व्यक्ति द्वारा बालाघाट में आकर यहां के शांति के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है उसके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले। किसी भी समाज के ऊपर गंदी तस्वीरें और भड़काने वाली पोस्ट किए जाते हैं सोशल मीडिया पर तो साइबर ब्रांच तत्काल इस पर कार्यवाही करें क्योंकि आजादी की बुनियाद में सभी का बराबर स्थान है, हम यही मांग करने आए हैं प्रशासन अपनी भूमिका सही तरीके से निभाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here