‘मेरा परिवार – BJP परिवार’ सदस्यता अभियान लांच, अमित शाह बोले- यूपी में पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया

0

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा सदस्यता अभियान शुरू किया है। ‘मेरा परिवार – BJP परिवार’ अभियान की शुरुआत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। यूपी में 53% आबादी युवा है, युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजपा करेगी। यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने कहा, आज मैं उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत कराने आया हूं। इसके साथ ही दीपावली पर यहां के हर घर पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले, इस अभियान की भी शुरुआत हो रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है।

अमित शाह ने कहा, अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। जनता की समस्या को जानने का चुनाव है। सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है।

विरोधियों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, यूपी में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था।आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता, पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है।

एक बहुत बड़ा परिवर्तन उत्तर प्रदेश में और देश में मोदी जी और योगी सरकार ने करने का कार्य किया है। आपने दोबारा दो तिहाई बहुमत दिया, मोदी जी ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास कर दिया और देखते-देखते आज आसमान को छूने वाला भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है।

Image
Image
Image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here