मेहंदीवाड़ा में शासकीय भूमि पर बनाया गया काम्प्लेक्स

0

ग्राम पंचायत मेहंदीवाड़ा में शासकीय भूमि जो पंचायत है जिस पर शासकीय प्राथमिक अंग्रेजी शाला संचालित होती है उस पर अज्ञात लोगों ने काम्पलेक्स बना लिया है। जिसकी एक शिकायत वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि किशोर तामेश्वर ने तहसीलदार व एसडीएम को की है। जिसमे यह मांग की गई है कि इस अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि का साफ तौर पर कहना है कि अगर इसी तरह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होगा तो हम लोग शासकीय भवन का निर्माण नही कर पायेंगे क्योंकि जब भूमि ही नही रहेगी तो हम भवन कहा बनायेंगे।

स्कूल की भूमि पर किया गया अतिक्रमण – किशोर
पदम्मेश को जानकारी देते हुये सरपंच प्रतिनिधि किशोर तामेश्वर ने बताया कि यह भूमि शासकीय भूमि है जो पंचायत के अंर्तगत आती है। हमने इससे पूर्व जब इस बात का पता लगाया की यह काम्पलेक्स किसका है तो पूर्व सरपंच का नाम सामने आया। मगर उन्होने साफ तौर पर इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होने किसी प्रकार का शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया है। स्कूल की भूमि पर हुये इस अतिक्रमण के चलते जो शासकीय स्कूल संचालित हो रहा है उसके प्राचार्य कक्ष की सभी खिड़की बंद हो गई है। जिससे उन्हे काफी परेशानी हो रही है। हम चाहते है कि जो आवेदन हमने तहसीलदार व एसडीएम को सौंपा है उस पर कार्यवाही होनी चाहिये और यह पक्का अतिक्रमण हटना चाहिये।

तत्काल हटे स्कूल के पास का अतिक्रमण – प्रदीप
इसी तरह प्रभारी प्रधान पाठक प्रदीप कोसरकर ने पदम्मेश को बताया कि वे इस अतिक्रमण के जरिये काफी परेशान है। जिसकी सूचना उन्होने पंचायत को दी थी जब पंचायत ने इसकी शिकायत तहसीलदार व एसडीएम को की तो भी यह अतिक्रमण नही टूटा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। हमने पूर्व समय जब यह निर्माण कार्य हो रहा था तो पंचायत के मार्फत स्टे लाकर इस कार्य को रोक दिया गया था। मगर उसके बाद पुन: यह कार्य प्रारंभ हुआ और बकायदा काम्प्लेक्स बन गया है। जिससे हमारा ऑफिस और उसकी खिड़की दब गई है। हम चाहते है कि शासन इस और गंभीरता से ध्यान दे और इस अतिक्रमण को हटाये।
बाईट किशोर तामेश्वर सरपँच प्रतिनिधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here