मैं नहीं जी सकती ऐसे लोगों के बीच, जा रही हुॅ बाय,

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवेगांव में शुक्रवार की सुबह एक नव विवाहिता की मौत का मामला सामने आया था।उस मामले में जहां एक ओर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा मचाते हुए, ससुराल पक्ष पर, प्रताड़ित करके नव विवाहिता प्रशांति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था, तो वही ससुराल पक्ष द्वारा स्वयं फांसी के फंदे पर झूलकर प्रशांति द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी। अब इसी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जहां मौत से पहले प्रशांति द्वारा बनाए गए दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।जिसमें प्रशांति द्वारा सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है,तो वही प्रशांति ने ऐसे लोगों के साथ ना रहने की बात भी कही है, हालांकि शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पदमेश न्यूज़ या बालाघाट एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल हो रहा है यह वीडियो प्रशांति की मौत के पहले का बताया गया है।जिसकी जांच नवेगांव पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

मैं नही जी सकती ऐसे लोगों के बीच
बताया गया कि वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर प्रशांती यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि मेरी सास बहुत परेशान करती है, कपड़ो से लेकर हर चीज में परेशान करती है, जब मैं आठ महिने की प्रेग्नेंट थी, तब भी मारने दौड़ी थी। मैं नही जी सकती ऐसे लोगों के बीच। मैं नही जी पाउंगी। मेरी शरीर पर जो खरोंचे है, मुझे सास ने मारी है। इस बात का उल्लेख किया गया है वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि प्रशांति ने अपनी मौत के पहले बनाया है। जिसमें वह बहते आंसुओ के साथ सास की प्रताड़ना को बयां कर रही है।जिसके आत्महत्या से पूर्व मोबाईल में बनाए गए दो वीडियो, शनिवार को सामने आए है। जिसमें उसे प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आ रही है।

मैं सुसाईड करने जा रही हुॅं, मैं नही जी सकती
उधर 56 सेकंड के मोबाईल में रिकॉर्ड दूसरे वीडियो में कथित तौर पर प्रशांति कह रही है कि मैं बहुत परेशान हुॅ, मेरी सास ने मारा है, मुझे बहुत प्रताड़ित करते है, मेरे पास पहले के सूट रखे थे, आने-जाने के, उसे पहनने निकाली थी। तो सास मुझे परेशान करने लगी कि मेरे बेटे के पैसे उड़ाती है, मेरे बेटे को परेशान करती है, मैं सुसाईड करने जा रही हुॅं, मैं नही जी सकती ,अब, चार साल होने को आया मेरी शादी को लेकिन मुझे, इन्होंने हर समय परेशान किए। जा रही हुॅं बाय।यह वीडियो प्रशांति ने मासुम बेटे को गोद में लेकर बनाया है। जिससे पता चलता कि प्रशांति कितनी परेशान थी।

पुलिस की मौजूदगी में कराया गया था अंतिम संस्कार
आपको बताएं कि शुक्रवार को प्रशांति की मौत पर जिला अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया था, जहां उन्होंने पति ललित राणा और सास द्वारा सोने चांदी के जेवरात पैसा गाड़ी व दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कहते हुए ससुराल पक्ष द्वारा प्रशांति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर मचे हंगामा के बीच के, प्रशांति को जिस कार में जिला अस्पताल लाया गया था, उसमें मायके पक्ष के लोगो द्वारा तोड़फोड़ की थी, तो वही पति ललित राणा को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।उधर वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों को सौप दिया था।वही अंतिम संस्कार के समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे इसीलिए पुलिस की मौजूदगी में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया था

बयान के बाद की जाएगी अग्रिम कार्यवाही- तिवारी
इस पूरे मामले को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान सीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में परिजनो के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here