मैक्रोटेक डेवलपर्स ने यस बैंक के 125 करोड़ के कर्ज को समय से 5 महीने पहले ही भुगतान करने का फैसला किया है। बता दें कि मैक्रोटेक डेवलपर्स को पहले लोढा डेवलपर्स के नाम से जाना जाता था और यह देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि मैक्रोटेक डेवलपर्स ने 2018 में यस बैंक से 625 करोड़ रुपए के सिक्योर्ड बॉन्ड जुटाए थे। इसके तहत उसे 5 सालों तक हर तिमाही 12.5 फीसदी भुगतान करना था। हालांकि अब कंपनी ने इस कर्ज को तय समय से 5 महीने पहले ही पूरा भुगतान करने का लक्ष्य रखा है। 125 करोड़ के कर्ज को 5 महीने पहले ही भुगतान करने का फैसला भी इसी का लक्ष्य का हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक जून तिमाही के अंत में मैक्रोटेक डेवलपर्स के कुल करीब 8,856 करोड़ रुपए का कर्ज था, जिसे उसने इस वित्त वर्ष के अंत तक घटाकर 6,000 करोड़ रुपए पर लाने का लक्ष्य रखा है। यस बैंक को कर्ज का समय से पहले भुगतान इसी कवायद का हिस्सा है। बता दें कि मैक्रोटेक डेवलपर्स पिछले कुछ समय से अपने ऊपर लदे कर्ज को तेजी से कम रही है। मार्च 2022 तिमाही के अंत में उसके ऊपर 9,309 करोड़ रुपए का कर्ज था।











































