Swara Bhaskar on Vogue Magazine cover: बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर हाल ही में एक मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई हैं और इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया। इस प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पेज पर आना किसी भी अदाकारा के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान की बात होती है। हालांकि स्वरा भास्कर का मैगजीन के कवर पेज पर आना कई ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आया। इस बात से नाराज यूजर्स ने मैगजीन पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया।
स्वरा भास्कर ने हाल ही में मैगजीन फोटोशूट के दो फोटोज ट्वीट किये थे जिसमें एक तस्वीर में वह अकेले और दूसरे में वह राधिका आप्टे के साथ नजर आ रही हैं। इन्हीं तस्वीरें के नीचे एक यूजर का कहना है कि कोरोना की वजह से मैगजीन का बजट कम होगा इसलिए स्वरा को कास्ट किया। राम कपूर नाम के यूजर ने मैगजीन को संबोधित करते हुए लिखा- ‘माना की कोविड 19 ने मैगजीन्स को बुरी तरह प्रभावित किया और मैगजीन्स बिक नहीं रही हैं। लगता है बजट कम होने की वजह से आपने स्वरा भास्कर को कास्ट किया। शर्मनाक।’
राहुल गांधी के पुशअप्स की हुईं दीवानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी पुशअप्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने उनकी तारीफ की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, “ये बंदा सच में खिलाड़ी है।” इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला और पढ़ाकू टाइप इमोजी शेयर किया था।









































