मोटरसाइकिल की ठोकर से 2 वर्षीय बालक की मौत

0

बालाघाट कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम जराहमोहगांव में मोटरसाइकिल की ठोकर से एक 2 वर्ष के बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौत हो गई ।कटंगी पुलिस ने मृत बालक हिमांशु पिता महेश जमरे 2 वर्ष की लाश पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। कटंगी पुलिस ने इस मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 एम आर 9669 को जप्त कर मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश जमरे ग्राम जराहमोहगांव निवासी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं बताया कि 1 अप्रैल के 11:00 बजे दिन में जब महेश जमरे का छोटा भाई अनिरुद्ध जमरे मां रमाबाई जमरे और पत्नी सरिता जमरे अपने घर के सामने आंगन में खड़े थे और हिमांशु जमरे घर के सामने रोड के दूसरी तरफ शोच की लिए गया था और हिमांशु शौच करने के बाद रोड पार होकर अपने घर आ रहा था ।उसी समय कटंगी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने रोड पार हो रहे बालक हिमांशु को ठोस मार दी। मोटरसाइकिल की जबरदस्त ठोकर से बालक हिमांशु का सिर फट गया जो गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया था। जिसे परिवार के लोगों ने तुरंत कटंगी का अस्पताल लेकर आए ।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हिमांशु को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाया जा रहा था। किंतु बालक हिमांशु की ग्राम आगरी के पास मौत हो गई। जिसकी लाश परिजनों ने कटंगी अस्पताल लेकर आए। अनिरुद्ध जमरे 21 वर्ष द्वारा कटंगी थाने में की गई रिपोर्ट पर सहायक उपनिरीक्षक खूब सिंह बघेल ने अस्पताल पहुंचकर मृत बालक हिमांशु जमरे की लाश पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए ।मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 एमआर 9669 का चालक अमित सावरगढ़े जरामोहगांव निवासी है। सहायक उपनिरीक्षक श्री बघेल ने इस मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 279 304 ए भादवि और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मोटरसाइकिल को जप्त कर उसके चालक अमित सावरगड़े जराहमोहगांव निवासी को इस अपराध में गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here