बालाघाट/
ग्रामीण थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गोंदिया सिवनी फोरलेन पर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनमे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पप्पू पिता रामलाल टेम्भरे 35 वर्ष ग्राम धामनगांव थाना रावणवाड़ी जिला गोंदिया निवासी है। बीती रात यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों व्यक्ति ग्राम कोहकाडिबर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर गोंदिया जा रहे थे। एक घायल हेमराज चौधरी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।वही इस दुर्घटना में प्रशांत भोयर 45 वर्ष भगत सिंह वार्ड रामनगर गोंदिया निवासी को मामूली चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू टेम्भरे खेती किसानी के अलावा प्राइवेट जॉब भी करता था। जिसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे के अलावा परिवार में अन्य लोग भी है । 26 फरवरी की रात पप्पू टेम्भरे अपने साथी हेमराज चौधरी के साथ मोटरसाइकिल में ग्राम कोहकाडीबर आये थे। प्रशांत भोयर कार में आया था। ग्राम कोहकाडिबर में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पप्पू टेम्भरे, हेमराज चौधरी और प्रशांत भोयर तीनों एक ही मोटरसाइकिल में कोहकाडीबर से रात्रि 10:30 बजे करीब अपने घर जाने निकले थे। मोटरसाइकिल हेमराज चौधरी चला रहा था। ग्राम खुरसोडी से कन्नड़गांव के बीच गोंदिया सिवनी फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि तभी मोटरसाइकिल फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गईम इस सड़क दुर्घटना में तीनों मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए। पप्पू टेम्भरे गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गये। जहां से गंभीर रूप से घायल पप्पू टेम्भरे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। पप्पू टेम्भरे को बालाघाट नगर के ट्राइपॉड अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर नेउसे मृत घोषित कर दिए। जिसका शव जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में घायल हेमराज चौधरी का इलाज ट्राइपॉड हॉस्पिटल में किया जा रहा है ।इस दुर्घटना में प्रशांत भोयर को मामूली चोटे आई। 27 फरवरी को जिला अस्पताल पुलिस ने पप्पू टेम्भरे का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 194 भारत की नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना ग्रामीण बालाघाट भिजवा दी गई है।










































