मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी घायल

0

बालाघाट बैहर रोड रूपझर थाने के पास कार मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गई ।कार की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए ।जिनमे अत्यधिक चोट लगने से घायल व्यक्ति रमेश पिता जेठू उइके 26 वर्ष ग्राम किड़ंगीटोला पुलिस चौकी सोनगुड्डा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है
वहीं इस व्यक्ति की पत्नी श्रीमती उर्मिला उइके 24 वर्ष को इस दुर्घटना में मामूली चोटे आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश उइके अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। जिसका ससुराल ग्राम उमरिया रूपझर का है। 14 दिसंबर को रमेश उइके अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मोटरसाइकिल में अपने ससुराल उमरिया गया था। और रात में रुकने के बाद 15 दिसंबर को रमेश उइके अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मोटरसाइकिल में अपने ससुराल उमरिया से अपने घर किड़ंगीटोला जाने निकला था। चिखलाझोडी से उकवा की ओर आते समय रूपझर थाने के पास बैहरकी ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक कार रमेश उइके की मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गई । कार की जबरदस्त ठोकर से रमेश उइके और उसकी पत्नी उर्मिला मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए ।दोनों घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया ।जहां अत्यधिक चोट लगने से घायल रमेश उइके को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं इस दुर्घटना में रमेश की पत्नी उर्मिला उइके को मामूली चोटे आई जिसका इलाज किया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने रमेश उइके का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना रूपझर भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here