मोदी कैबिनेट का सबसे युवा सदस्य 35 साल का, जानिए कौन है सबसे उम्रदराज मंत्री

0

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मंत्री परिषद की औसत आयु 61 वर्ष से घटकर 58 वर्ष हो गई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 35 वर्षीय निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ लेकर नरेन्द्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले सबसे युवा मंत्री बन गए हैं, ये पश्चिम बंगाल से कूच बिहार से सांसद हैं। वहीं सबसे अधिक आयु के सदस्य सोम प्रकाश हैं जो 72 वर्ष के हैं।

निशीथ ने बीसीए की डिग्री हासिल की है। उनका जन्म 17 जनवरी, 1986 को जलपाईगुड़ी में हुआ है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका हैं। उनके दो बच्चे हैं। निशीथ प्रमाणित केंद्रीय सूचना टेक्नोलॉजी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं। इसके अलावा सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय की समिति में भी सदस्य हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली इस नई मंत्रिपरिषद में कुल 77 सदस्य हैं, जिसमें 50 वर्ष से कम आयु में कई सदस्य शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि मंत्रिमंडल में 50 आयु से कम मंत्री शामिल हैं इन मंत्रियों में स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया, कैलाश चौधरी, संजीव बालियान, अनुराग ठाकुर, डॉ भारती प्रवीण पवार, अनुप्रिया सिंह पटेल, शांतनु ठाकुर, जाॅन बारला और डाॅ एल मुरूगन शामिल हैं।

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महत्वपूर्ण रूप से फेरबदल और विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ लेकर युवा मंत्रिमंडल का गठन किया है। इससे पहले डाॅ. हर्षवध्र्दन, रमेश पोखरियाल निशंक, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्रियों ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

शपथ लेने वाले इन मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, भूपेन्द्र यादव आदि लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, आर के सिंह, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, और किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here