पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों के लोग काफी दिवाने हैं। उनके गाए गाने दुनियाभर के डिस्को में बजते हैं। वहीं भोजपुरी सिनेमा की सबसी ग्लैमरस एक्ट्रेस अंतरा विश्वास उर्फ मोनालिसा (Monalisa) के भी करोड़ों चाहने वाले हैं। पवन और मोनालिया की फिल्म ‘पवन राजा’ का एक गाना ‘दिया गुल करा’ (Diya Gul Kara) एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
सुहागरात पर फिल्माया है गाना
इस सॉन्ग के वीडियो में सुहागरात का सीन फिल्माया गया है। इस वीडियो में पवन सिंह जितने स्मार्ट दिख रहे हैं। मोनालिसा भी रेड ड्रेस में उतनी हॉट और सेक्सी लग रही हैं। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
फिल्म हैं ये कलाकार
वहीं म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। इस गाने को वेव म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म पवन राजा में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, शुशील सिंह, अक्षरा सिंह, अयाज खान और देव सिंह हैं।
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम
बता दें मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हॉट अभिनेत्री मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें वह ब्लू शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। समंदर किनारे की इन फोटोज में मोनालिसा बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पति विक्रांत के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।










































