इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंद में फिफ्टी जड़कर केकेआर के गेंदबाजों की लय खराब कर दी। जिसमें 7 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद से स्ट्राइक लगाना शुरू किया और नितीश राणा द्वारा डाले गए पहले ही ओवर में 26 रन कूट दिए। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में यशस्वी पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाने कारनामा किया है।
केएल राहुल का तोड़ा रिकॉर्ड
जायसवाल ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंद में फिफ्टी जड़ा था। केएल राहुल ने आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 14 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। जबकि पैट कमिंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल के नाम हो गया है। इस दौरान यशस्वी ने 400 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाये।










































