भारतीय टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल का आज (शुक्रवार) 23 जुलाई जन्मदिन है। वह अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने प्यार जताया है। उन्होंने अपने दिल की बात कह दी है। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जो बेहद की रोमांटिक है। धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में कैप्शन लिखा है, जब आप दयालु, मददगार, विनम्र, निस्वार्थ होने और उन गुणों को कुछ गंभीर कौशल के साथ ले जाने की बात करते हैं। वह मिस्टर युजवेंद्र चहल हैं। इस स्तर तक पहुंचना और मुकाम हासिल करना आसान नहीं है। आप लोगों औक देश के लिए करते हैं वह कमाल है। धनश्री ने आगे लिखा है कि आपका दिल काफी बड़ा है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे आप पर गर्व है।
साल 2020 में हुई चहल-धनश्री की शादी
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा काफी प्रसिद्ध कपल हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी। बता दें धनश्री वर्मा का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल है। इस चैनल के 10 लाथ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की है। वहीं चहल इस समय श्रीलंका दौरा पर है। तीन मैचों की वनडे सीरिज में भारत 2-0 से आगे हैं। युजवेंद्र ने दोनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं।
युजवेंद्र सबसे तेज विकेट लेने वाले खिलाड़ी
युजवेंद्र चहल टी20 इंटरनेशनल में सबसे जल्दी 50 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। चहल का बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है। युजवेंद्र टी20 में 5 विकेट और 6 विकेट लेने वाले पहले लेग स्पिनर हैं।