युजवेंद्र चहल ने शेयर किया वीडियो

0

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धनश्री और युजवेंद्र मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच काफी क्यूट केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। चहल ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरी स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन मेरी ताकत है’। अब दोनों के इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी। लेकिन हाल ही में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से चहल सरनेम हटा दिया था जिसके बाद खबरें आ रही थी की दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि दोनों ने इस बात पर सफाई देते हुए बताया था की उनके बीच सब कुछ ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here