युवक ने किया फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास

0

रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उकवा के एक युवक ने शनिवार को आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों की सूझबूझ के चलते युवक अपने इस प्रयास में सफ़ल नही हो सका।

युवक का नाम ग्राम उकवा निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कावरे ने आत्महत्या के इरादे से फांसी लगाने से युवक की हालत गंभीर हो गई जिसके परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया था। लेकिन युवक की नाजुक हालात को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उकवा निवासी सुरेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाने का प्रयास किया था जिसे परिजनों के द्वारा देख लिया गया जहाँ फाँसी के फंदे से युवक को निचे उतारा गया तो युवक सांस ले रहा था लेकिन कुछ बोल नही पा रहा था।जिसे उनके परिजनों ने समय रहते उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया था जहां चिकित्सकों द्वारा सुरेंद्र की हालत नाजुक देख उसे जिला चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here