यूक्रेन-रूस समस्या पर यूरोपीय संघ ने की विस्तार से चर्चा, सदस्यता देने पर नहीं हो सका फैसला

0

यूरोपीय संघ के नेताओं ने रूसी आक्रमण का मुकाबला कर रहे यूक्रेन की मदद कैसे की जाए, इस संबंध में गुरुवार को विस्तार से चर्चा की। यूरोपीय संघ में शामिल सभी देश रूस के खिलाफ कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगाकर इस युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं, लेकिन अब इसबात को लेकर मतभेद सामने आने लगा है कि यूक्रेन कितनी जल्दी यूरोपीय संघ का 28वां सदस्य बनेगा और यूरोपीय संघ के देशों की ऊर्जा जरुरतों के लिए रूस पर निर्भरता कितनी जल्दी समाप्त होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि उनकी देश यथाशीघ्र यूरोपीय संघ का सदस्य बन जाए, लेकिन इस संबंध में फैसला इस सप्ताह होने की संभावना कम ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here