यूरोप और अमेरिका में शाम 6 के पहले डिनर का चलन बढ़ा

0

अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण के बाद से यहां के लोग, अपने खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं। नाइट कल्चर यहां का धीरे-धीरे ठहर गया है। ब्रिटेन अमेरिका इटली इत्यादि देशों में अब लोग शाम को 6 बजे के पहले डिनर करने लगे हैं।
वर्क फ्रॉम होम खत्म करने के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस शुरू हो गया है। कंपनियों ने ऑफिस टाइमिंग बदल दी है।सुबह जल्दी आकर दोपहर में उनकी छुट्टी हो जाती है। बड़ी संख्या में शाम को 6 बजे के पहले डिनर कर लेते हैं। रात 8:00 बजे के बाद रेस्तरां में जगह खाली रहती है।
न्यूयॉर्क टाइम्स में हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। उसके अनुसार न्यूयॉर्क जैसे शहर में अब 7 बजे के पहले डिनर करने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है।
जल्दी डिनर के फायदे
भोजन आसानी से पच जाता है। मोटापा कम होता है।भूख ज्यादा लगती है।जल्दी और अच्छी नींद आती है। डायबिटीज का खतरा कम हुआ है। ब्लड प्रेशर की बीमारी मैं कमी आई है।कब्ज की समस्या कम हो गई है।
अमेरिका और यूरोप में सोने के 3 घंटे पहले डिनर करने की आदत पड़ने लगी है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गए हैं। जिसके कारण उनकी जीवनशैली बदल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here