रजेगांव हाई स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र पारधी के इकलौते बेटे एनआईटी के छात्र पराग ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

नगर के वार्ड नंबर 33 मोती नगर के अवधपुरी निवासी हायर सेकेंडरी स्कूल रजेगांव के प्राचार्य देवेंद्र पारधी के इकलौते बेटे पराग पारधी 22 वर्ष ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 दिसंबर की शाम 5:00 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब पराग पारधी अपने घर में अकेला था। कोतवाली पुलिस ने पराग की लाश बरामद कर घर में ही रखवा दिए हैं जिसका पंचनामा करवाई और पोस्टमार्टम 17 दिसंबर को किया जाएगा। इस युवक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की अभी पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।

पराग पारधी एनआईटी का छात्र था और वह आंध्र प्रदेश के त्रिचनापल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जिसकी बहन किंजल पारधी कोटा में नीट की पढ़ाई कर रही है। ज्ञात हो कि पराग पारधी के पिता देवेंद्र पारधी हाईस्कूल रजेगांव में प्राचार्य हैऔर मां टीमेश्वरी पारधी ग्राम लेंडेझरी शासकीय स्कूल में शिक्षिका है। बताया गया कि 2 दिन पहले ही पराग पारधी घर आया हुआ था और घर में ही रह रहा था। 16 दिसंबर को 10:00 बजे करीब देवेंद्र पारधी अपने स्कूल रजेगांव चले गए थे और टीमेंश्वरी पारधी भी लेंडेझरी स्कूल चली गई थी। घर में पराग अकेला था। शाम 5:00 बजे करीब जब टीमेंश्वरी पारधी घर आई देखी,घर के सामने का दरवाजा अंदर से बंद था तब वह पीछे गई और दरवाजा को धक्का दिया दरवाजा अंदर से खुल गया टीमेश्वरी ने घर के अंदर जाकर देखी पराग अपने कमरे में छत पर लगे हुक मैं दो चादर बांधकर फांसी पर लटका हुआ था। इस संबंध में टीमेश्वरी ने पास पड़ोस वाले को बताई ।इसके साथ ही देवेंद्र पारधी भी पहुंच चुके थे। पराग को नीचे उतारा गया और इस घटना के संबंध में उनके पड़ोसी रमेश भगत ने कोतवाली में रिपोर्ट की ।कोतवाली ने पुलिस मौके पर पहुंची रात्रि होने के कारण पराग की लाश का पंचनामा कार्रवाई पोस्टमार्टम नहीं होने की स्थिति में लाश को घर में सुरक्षित रखवा दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम 17 दिसंबर को सुबह जिला अस्पताल में किया जाएगा। पराग पारधी ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक पराग पारधी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।आगे मर्ग जांच सहायक उपनिरीक्षक बखतसिंह परते द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here