बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी संपन्न हो गई। रणबीर के घर ‘वास्तु’ में गुरुवार सुबह से हलचल है। यहीं सबसे पहले हल्दी की रस्म हुई। इस दौरान मां नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इमोशनल भी हो गईं। दोनों परिवारों के चुनिंदा लोग और दोस्त शादी में शामिल हुए हैं। परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन शादी के बाद चुनिंदा तस्वीरें जारी की जाएंगी।14 April 2022
- 02:28 PMपरिवारवाले इन गानों पर करेंगे परफार्मरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर परफार्म करने के लिए दोनो के परिवार वालो ने ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली गानों पर परफॉरमेंस तैयार की है। इन गानों पर नीतू कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी संग अन्य लोग परफॉर्म करने वाले हैं। सभी ने अपने डांस की रिहर्सल महज 4 से 5 दिनों में की है। यह रिहर्सल नीतू कपूर के घर पर हुई थी। जिसकी तस्वीरें नीतू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
- 02:12 PMRanbir And Alia Wedding रणबीर और आलिया की शादी में सोने का गुलदस्ता लेकर पहुंचा फैन

- 02:11 PMRanbir And Alia Wedding

- 02:10 PMRanbir and Alia Wedding














































