रश्मिका ने जीता फैंस का दिल

0

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी सादगी भरी खूबसूरती के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका मेकअप वैन से निकलते हुई दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर की हूडि और ब्लू जींस पहन रखा है। उन्होंने एक फैन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। वीडियो में रश्मिका का सिंपल लुक देखकर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ कितनी सिंपल, कितनी क्यूट’। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा ‘इसे कहते हैं सादगी भरी खूबसूरती’। वर्कफ्रंट की बात करे तो रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here