एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव ने यह घर अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ की को-स्टार जाह्नवी कपूर से खरीदा है। उनका यह लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में स्थित है। राजकुमार राव ने जाह्नवी कपूर से यह ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट करीब 44 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह अपार्टमेंट लोटस आर्या बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर 3 हजार 456 स्क्वॉयर फीट में बना हुआ है। इस अपार्टमेंट के साथ राजकुमार को 6 कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। राजकुमार ने इस अपार्टमेंट के लिए 2.19 करोड़ रुपए स्टांप ड्यूटी के तौर पर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जाह्नवी ने यह अपार्टमेंट दिसंबर 2020 में 39 करोड़ रुपए में खरीदा था। तब जाह्नवी ने इस अपार्टमेंट के लिए 78 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी दी थी। अब 2 साल बाद जाह्नवी को इस अपार्टमेंट को बेचने से करीब 5 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। राजकुमार और पत्रलेखा की इस अपार्टमेंट के लिए जाह्नवी से डील 31 मार्च 2022 को फाइनल हुई थी। लेकिन, राजकुमार ने 21 जुलाई 2022 को इस अपार्टमेंट का अपने नाम रजिस्टर्ड करवाया है।










































