राजस्व अधिकारियो΄की हड़ताल समाप्त

0

बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। जिलेभर के राजस्व अधिकारियों ने 22 सितंबर को अपनी हड़ताल वापस ले ली और उनके द्वारा पूर्व की तरह रोजाना के कार्य संपादित किए जा रहे हैं। राज्य प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ द्वारा हड़ताल प्रारंभ की गई थी जैसे मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है, विदित हो कि छिंदवाड़ा जिले के चौरई में पदस्थ एसडीएम के साथ ज्ञापन सौंपने आए व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई थी के विरोध में प्रदेश के सभी राजस्व अधिकारी एवं लॉयन ऑर्डर का कार्य करने वाले सभी अधिकारी विरोध में खड़े होते हुए हड़ताल पर चले गए थे। इसके संबंध में दूरभाष पर चर्चा के दौरान बालाघाट एसडीएम के सी बोपचे ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में पदस्थ एसडीएम के साथ कांग्रेस नेता द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में 21 सितंबर को प्रदेश भर के सभी राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। 22 सितंबर को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा दोषी नेता पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया जिसके बाद राजस्व अधिकारियों द्वारा हड़ताल समाप्त कर दी गई है। हमारे प्रतिनिधि मंडल द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई जिसके बाद उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया जाने पर भोपाल स्तर से ही निर्देश मिले हैं इसके बाद आज से ही सभी अधिकारियों द्वारा अपने कार्य पर वापस जाकर कामकाज प्रारंभ कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here