राज्यसभा चुनाव 2024: सोनिया ने राजस्थान से भरा नामांकन, जानिए बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल के कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम

0

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Polls) को लेकर हलचल तेज है। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद बीजू जनता दल (BJD) ने उनका समर्थन करने का ऐलान किया है।

इस बीच, कांग्रेस ने भी चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं, जो राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। अन्य नामों में हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे शामिल हैं।

महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पार्टी नेताओं की बगावत के बाद कांग्रेस को नुकसान होने की आशंका है। महाराष्ट्र की कुल 19 राज्यसभा सीटों में से एक मात्र ही कांग्रेस के पास है। अशोक चह्राण के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के सामने इस सीट को भी बचा पाना चुनौती बना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here