कक्षा ५ वी व कक्षा ८ वी का परिणाम १५ मई को घोषित कर दिया गया। यह परिणाम दोपहर १ बजे घोषित हुआ मगर वह राज्य शिक्षा केन्द्र कक्षा ५ वी ८ वी पोर्टल पर यह रिज्लाट घोषित हुआ। लेकिन यह वेबसाईट नही चलने की वजह से छात्रछात्राओं उनके अभिभावक व प्राईवेट स्कूल के संचालक में काफी निराश देखी गई। वे दिन भर बीआरसी कार्यालय के चक्कर लगाते दिखाई दिये। ऐसे में भरी गर्मी के दौर में उन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यहां यह बताना लाजमी है कि स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा दोपहर १ बजे महर्षी पतंजलि संस्कृत संस्थान से यह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बालाघाट पूरे जिले में कक्षा ८ वी में २४ हजार ८ सौ ४ परीक्षार्थियों में से २० हजार १ सौ २७ परीक्षार्थी उत्र्तीर्ण हुये है इस प्रकार ८१.१४ प्रतिशत रिजल्ट रहा वही कक्षा ५ वी में २५ हजार ७०५ परीक्षार्थियों में से २३ हजार ८६ परीक्षार्थी उत्र्तीण हुये है। इस प्रकार ८९.८१प्रतिशत रिजल्ट रहा।
५ हजार ८८ बच्चे हुये थे परीक्षा में शामिल
गौरतलब है कि वारासिवनी विकासखंड अंर्तगत आने वाले समस्त शासकीय अशासकीय स्कूल के ५ हजार ८८ बच्चे बोर्ड द्वारा आयोजित की गई कक्षा ५ वी व ८ वी की परीक्षा में शामिल हुये थे। जिसमें कक्षा ५ वी के हिंदी मीडियम में १७२१ व अंग्रेजी माध्यम में ९०१ इस प्रकार कुल २६२२ परीक्षार्थी शामिल हुये। वही कक्षा ८ वी में हिंदी माध्यम के १९ सौ ३०, अंग्रेजी माध्यम के ५ सौ ३६ इस प्रकार कुल २४६६ परीक्षार्थी शामिल हुये थे। जिसमें कक्षा ५ वी में १९ व कक्षा ८ वी में २३ कुल ४२ दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल है।
अभिभावक अपने बच्चों के रिजल्ट के लिये कैफे व स्कूल के लगाते रहे चक्कर
गौर करने वाली बात है कि हमर मॉ बाप का सपना रहता है कि उसका बच्चा जिस कक्षा में पढ़ रहा है उस कक्षा में उसका परिणाम क्या हुआ है। मगर आज १५ मई को देखा गया कि अपने बच्चों के परिणाम जानने के लिये कभी स्कूल तो कभी इंटरनेट कैफे के चक्कर लगाते हुये दिखाई दिये। कई अभिभावक तो बीआरसी कार्यालय में रिजल्ट जानने के लिये पहुॅचे मगर उन्हे व उनके बच्चो को निराशा ही हाथ लगी।
विदित हो कि किसी भी प्रकार का पोर्टल समस्या कुछ समय के बाद हल कर ली जाती है परंतु ७ घंटे से भी अधिक का समय हो जाने के बाद पोर्टल का प्रारंभ न होना किसी बड़ी समस्या जैसे पोर्टल क्रेस जैसी प्रतीत हो रही है। ऐसे में संभवत: २४ घंटे से ज्यादा समय तक पोर्टल बंद रहेगा। परंतु इस सवाल पर जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है।
इस संबंध में कैफे संचालक विकास सुंदरानी ने पद्मेश को बताया कि कक्षा ५ वी एवं कक्षा ८ वी का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर अपलोड़ कर दिया गया है। परंतु परीक्षा परिणाम प्रकाशन के बाद से पोर्टल बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण परीक्षा परिणाम देखने में तकलीफ जा रही है। उनके पास भी कई बच्चे अपना परिणाम देखने आये वही कई पालक भी सुबह से ४-५ बार चक्कर लगा चुके है। किंतु उन्हे निराश होकर ही लौटना पड़ा है। वह अकेले है वरना बीआरसी जाकर पता करते कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद भी क्यों नही दिखाया जा रहा।
इस मामलें में बीएसी योगेश राहंगडाले ने पद्मेश को बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर १ बजे के करीब रिजल्ट घोषित किया है। मगर १० मिनट ही पोर्टल चला फिर अवरूध्द हो गया। तब से हमारे द्वारा लगातार क्यों बंद हुआ इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चे व अभिभावक सहित शिक्षक ग्रीष्म कालीन अवकाश के कारण हमसे जानकारी दूरभाष पर ले रहे है। वारासिवनी विकासखंड में कक्षा ५ वी में २६२२ व कक्षा ८ वी में २४६६ परीक्षार्थी शामिल हुये थे जिसमें रिजल्ट न दिखने का कारण तकनीकी खराबी समक्ष आ रही है। किंतु वर्तमान तक कोई स्थाई कारण की जानकारी नही है।
इनका कहना है –
राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल रिजल्ट घोषित होने के बाद से बंद है। जो खुल नही रहा है। जिसके लिये संभाग स्तर व राज्य शिक्षा केन्द्र से संपर्क स्थापित कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पी एल मेश्राम
डीपीसी बालाघाट