रामपायली पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफास

0

वारासिवनी। 05 अप्रैल 2026 को रामपायली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से गुजरात तक फैले एक बड़े गांजा तस्करी रैकेट को उजागर करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीओपी अभिषेक चौधरी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी गई।

यह हैं मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देश पर पूरे जिले में सर्चिंग कार्य किया जा रहा है। वहीं नशे के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। ऐसे में थाना रामपायली के द्वारा प्रतिदिन की तरह चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लिंगमारा से दिनी मार्ग पर कुछ युवक के द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जाना है। जिस पर पुलिस के द्वारा मार्ग पर चेकिंग कर निगरानी की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल आई जो पुलिस को देखकर पलट कर भागने लगे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। जिनके पास से 21 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। इनमे दो व्यक्ति उड़ीसा और एक व्यक्ति बालाघाट का सवार था जिस पर घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। तत्पश्चात उनके मार्गदर्शन में एनडीपीएस एक्ट के तहत यह बड़ी कार्यवाही की गयी साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिसमें यह बात सामने आई है कि पकड़े गए आरोपी ओडिशा के एक सक्रिय और संगठित गांजा तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करते थे। पुलिस इसे अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर एक बड़े प्रहार के रूप में देख रही है।

ओडिशा के 2 मास्टरमाइंड बालाघाट का 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों में मुन्ना बर्वे 54 वर्ष निवासी भटेरा रोड थाना कोतवाली जिला बालाघाट, मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव 28 वर्ष निवासी थाना कोडाला जिला गंजम ओडिशा मास्टरमाइंड, दिलीप सुना 32 वर्ष निवासी नांदिया नागेर थाना मानामुण्डा जिला बौद्ध ओडिशा मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया हैं। इन आरोपियों के खिलाफ थाना रामपायली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 25 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके बाद उक्त तीनों आरोपियों को वारासिवनी न्यायालय के समक्ष पेश कर मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की गई। जिस पर न्यायालय ने पुलिस रिमांड दे दी गयी फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इस तस्करी के मुख्य स्रोत एवं गंतव्य क्या हैं। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी जारी है ताकि इस पूरे रैकेट को जड़ से खत्म किया जा सके।

आरोपियों को 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया है – अभिषेक चौधरी

एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि थाना रामपायली अंतर्गत लिंगमारा से दिनी रोड पर रामपायली पुलिस ने 21 किलो गांजा एक मोटरसाइकिल से बरामद किया। जिसमें तीन व्यक्ति सवाल थे उन तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर गांजा और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश कर 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है इसमें दो आरोपी उड़ीसा और एक आरोपी बालाघाट का है। जिले सहित वारासिवनी अनुविभाग में भी लगातार चेकिंग की जा रही है जिसमें इन्हें पकड़ा गया है। उनके पूरे नेटवर्क पर कार्यवाही करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here