राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा,राष्ट्रीय बहुजन महासंघ का संविधान सुरक्षा सत्संग संपन्न

0

जैसे-जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। जहां चुनावी सरगर्मी के बीच अब छोटी छोटी पार्टियां और विभिन्न सामाजिक संगठन भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे हैं इसी बीच गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ,राष्ट्रीय बहुजन महासंघ के प्रभावी नेताओं ने संविधान सत्संग का आयोजन किया। जहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न अतिथियों और बाहर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी समय में होने वाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपने अपने उद्बोधन में बहुजन समाज सहित अन्य समाज को जोड़ने, विभिन्न छोटे-छोटे दलों और संगठनों को एक मंच पर लाने और संविधान की रक्षा के लिए चुनावी दृष्टिकोण से रणनीति बनाने की बात कही ।जिन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे कोई भी नया दल नहीं बनाएंगे बल्कि सभी रजिस्टर्ड पार्टियों, छोटे-छोटे दलों, समूह संगठन और सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न समाज संगठनों को एक मंच पर लाकर एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे। वहीं उन्होंने आगामी समय में इन सभी मुद्दों के अलावा अन्य मुद्दों को शामिल कर जल्द ही बालाघाट जिले में भव्य जनसभा का आयोजन किए जाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here