रास्ते पर बना दिया तबेला : स्कूल के बच्चो को आवागमन मे हो रही परेशानिया

0

तहसील मुख्यालय ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 मे कुछ लोगों द्वारा मार्ग किनारे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए भैंसों का तबेला बना दिया गया है।जिससे वार्ड के लोगों सहित रोजाना स्कूल आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों सहित अन्य राहगीरों को आवागमन करने मे बेहद ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताये कि किरनाई मंदिर के पीछे के एक मार्ग जो कि अति व्यस्तम मार्ग है।इस मार्ग से मैरिज लॉन एवं नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं तक अध्ययन करने वाले बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। इतना ही नही जल जीवन मिशन योजना के तहत नवीन पानी टंकी के निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों एवं कृषि कार्य से खेतों मे जाने वाले लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है।और ऐसे मे अपने स्वार्थ के लिए सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए अपनी भैंसों का तबेला बना लेने पर जहां एक तरफ मार्ग सकरा हो गया है।तो बारिश के पानी और जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा पाईप लाईन बिछाने सड़कों के किनारे नालियां खोद दिये जाने से मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से लथपथ हो गया है जहां रोजाना ही बच्चों के स्कूली वाहन फंस जाते है। और काफी मेहनत मशक्त करने के उपरांत कीचड़ मे फंसे इन वाहनों को कर्मचारियों द्वारा निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।जबकि इस तरह से अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क किनारे भैंसों का तबेला बना लिये जाने की जानकारी ना तो मुख्यालय के किसी भी राजस्व सहित अन्य प्रशासनिक अमले को नही है।जिसके कारण किसी ने अब तक इस बारे मे कोई सुध नही ली है।जिसके कारण धीरे-धीरे अब यहां अवैध रूप से कब्जाधारियों का शिकंजा रोजाना बढ़ते ही जा रहा है और साथ मे बरसात के इस मौसम मे इस मार्ग से आवागमन करने मे लोगों की परेशानियां भी बढ़ते ही जा रही है।जिस पर तत्काल ही राजस्व अमले को इस दिशा मे कारगर कदम उठाये जाने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here