लालबर्रा नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत पनबिहरी में १४ मार्च को मातृशक्तियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम गणेश पूजा की गई जिसके पश्चात विधि-विधान से शिवजी का रूद्राभिषेक संपन्न करवाया गया जिसके बाद महिलाओं के द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन का गायन किया गया तत्पश्चात रंगोली व कूर्सी दौड़ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।










































