रेखा के गाने पर थिरकीं जान्हवी कपूर

0

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर एक अच्छी डांसर हैं। वह अक्सर अपनी डांस प्रैक्टिस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेखा की फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के डांस मूव्स कमाल के लग रहे हैं। उन्होंने रेखा के इस डांस को बहुत ही खूबसूरती से कॉपी किया है, जिस पर उन्हें फैन्स से जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं। बता दें, जान्हवी कपूर को फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जमकर तारीफ मिली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here