रेडिंगटन अब आईफोन 14 और 14प्लस बेचेगी

0

आपूर्ति श्रृंखला समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेडिंगटन इंडिया देश में 4,000 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल इंक के नए उत्पाद आईफोन 14 और 14 प्लस को बेचेगी। चेन्नई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेडिंगटन ने आईफोन की नई श्रृंखला के लिए निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। रेडिंगटन ने कहा कि वह स्मार्टफोन की बिक्री के अलावा 2,800 से अधिक खुदरा दुकानों में ऐपल वॉच सीरीज-8, ऐपल वॉच अल्ट्रा, ऐपल वॉच एसई भी बेचेगी। कंपनी ने बताया कि एयरपॉड्स प्रो को पेशकश से पहले बुक किया जा सकता है और यह 23 सितंबर से उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here