रेलवे अस्पताल में मलेरिया जागरुकता अभियान (२६पीआर२५जीडब्ल्यू)

0

पश्चिम मध्य रेलवे चिकित्सा विभाग द्वारा प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एच.के श्रीवास्तव के निर्देशन में, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रभारी डॉ. आर. एन. मिश्र के मार्गदर्शन में रेलवे चिकित्सालयों में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
शिविर में उपस्थित रेलवे कर्मचारियों व परिजनों को मलेरिया के लक्षण, उसकी पहचान, उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अंतर्गत बताया गया कि मलेरिया के लक्षणों जैसे अत्यधिक कंपकंपी लगना, सिरदर्द, तेज बुखार, कमजोरी होना, पसीना आते हुए बुखार कम होना आदि के प्रति सजग रहें घर के आस-पास साफ सफाई रखे तथा नाली आदि में कीटनाशक छिड़काव करते रहें, ताकि लार्वा पनप नहीं सके। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल १५४ लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। जबलपुर के अलावा पमरे के नरसिंहपुर, सागर, न्यू कटनी जंक्शन एवं दमोह चिकित्सालयों में भी विश्व मलेरिया दिवस मनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here