भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जागपुर के नहर में भैंस को नहर से पार कराते समय एक व्यक्ति उसके बहाव में आकर बह गया। जिसके शव को होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर शनिवार की दोपहर में नहर से निकाला गया। मृतक का नाम ग्राम जागपुर निवासी 50 वर्षीय धनीराम नगपुरे है जो 29 जुलाई की सुबह अपनी भैसों को नहर पार करा रहा था उसी दौरान यह घटना घटित हुई। पुलिस विभाग को सूचना मिलते ही तत्काल होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, शुक्रवार को काफी तलाश किया गया लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम शनिवार की सुबह 8 बजे ही घटनास्थल पहुंची और शव को तलाशना प्रारंभ किया गया, करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद जहां घटना हुई थी उससे काफी दूर नहर किनारे मृतक का शव मिला। शव को होमगार्ड एसडीईआरएफ एवं ग्रामीणों द्वारा बाहर निकालकर शव को भरवेली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को नहर से बाहर निकालने में जिनका योगदान रहा उनमें टीम प्रभारी एएसआई महेश कुमार उइके, हवलदार रामभरोस वरकड़े, रामचरण क्षीरसागर, सैनिक मधुकर बिसेन, मानिक ठाकरे, आशु मेश्राम, एसडीईआरएफ से योगेश बघेल, घनश्याम सोनकर,सिविल डिफेंस अखिलेश मण्डलेकर, वाहन चालक देवेंद्र गेडाम शामिल है।क्षतिग्रस्त पुल मे΄ फ΄सने से पालतू मवेशी बैल की हुई मौत







































