लांजी नगर में बीते कई सालों से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की तैयारी के लिए… वाचनालय प्रारंभ किए जाने की मांग उठती जा रही है… जिसको लेकर नगर परिषद लांजी के द्वारा वाचनालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है… लेकिन लगभग 2 साल होने के बाद भी अब तक इस वाचनालय का उद्घाटन नहीं हो पाया है… इस वाचनालय में छात्रों के अध्ययन के लिए शानदार चेयर, टेबल, आरमदायक बेंच, चकाचक लाइट, शोचालय आदि बनाकर रखा गया हैं.. वहीं छात्रों के लिए एक से बढ़कर एक शिक्षा की पुस्तके, मनोरंजक पुस्तक, प्रतियोगी परीक्षाओें की तैयारी के लिए पुस्तक आदि को सजाकर रखा गया है… लेकिन लाखों रुपये की लागत से बना वाचनालय भवन सिर्फ शोभा की वस्तु बना हुआ है…










































