नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गत दिवस हुई अनवरत बारिश से आई बाढ़ ने ऐसा कहर ढहाया है कि कई लोगों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पुल, पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुके है। इसी तरह लालबर्रा से बोरी पहुंच मार्ग स्थित सर्राठी नदी पर बने पुल गत दिवस हुई बारिश के कारण पुल के नीचे की मिट्टी धसकने के साथ ही कुछ हिस्सों से पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है और उक्त पुल के ऊपर से बड़े वाहन गुजरते है तो वह पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। पुल के नीचे से मिट्टी धसकने एवं पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन के द्वारा मार्ग के दोनों ओर बैरिगेट लगाकर उक्त पुल से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है उसके बावजूद भी स्कूली बच्चें व क्षेत्रीयजन क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से आना-जाना कर रहे है जिससे किसी भी समय दुर्घटना घटित हो सकती है। साथ ही शासन-प्रशासन के द्वारा भी क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत कार्य की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणजनों व राहगीरों में आक्रोश व्याप्त है। विदित हो कि म.प्र. राज्य कृषि विपरण बोर्ड विभाग के द्वारा विगत वर्ष पूर्व सीमेंट सडक़ के साथ ही सर्राठी नदी पर लाखों रूपयों की लागत से पुल का निर्माण किया गया है परन्तु गत दिवस हुई अनवरत बारिश के कारण रोड़ के दोनों हिस्सों की मिट्टी धसकने के साथ ही पुल का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है एवं पुल के नीचे व बाजू से मिट्टी बह जाने से करीब ७-८ फीट गहरा गड्डा बन गया है जिससे पुल के ऊपर से गुजरते समय अगर बाईक अनियंत्रित होती है तो वे सीधे पुल के बाजू में बने गड्डे में गिर सकते है जिससे दुर्घटना घटित हो सकती है साथ ही बड़ा वाहन के गुजरने से पुल किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकता है। चर्चा में ग्रामीण व राहगीरों ने बताया कि गत दिवस हुई बारिश के कारण लालबर्रा-बोरी पहुंच मार्ग सर्राठी नदी में बने पुल के नीचे की मिट्टी धसक चुकी है एवं आजू-बाजू से मिट्टी का कटाव होने से गहरा गड्डा बन गया है और पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही यह भी बताया कि बोरी, मोहगांव, बल्हारपुर, नैतरा, कटंगझरी सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणजन भी इसी मार्ग से लालबर्रा मुख्यालय आना-जाना करते है परन्तु पुल क्षतिग्रस्त होने से पुल के ऊपर से आने-जाने में डर बना रहता है साथ ही दुर्घटनाएं भी घटित हो सकती है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि जल्द लालबर्रा-बोरी पहुंच मार्ग पर बने पुल का मरम्मत कार्य करवाये।
गुणवत्ताहीन पुल का किया गया है निर्माण – सलीम
सलीम खान ने बताया कि गत दिवस हुई बारिश से सर्राठी नदी में बाढ़ आने से लालबर्रा-बोरी पहुंच मार्ग स्थित पुल के नीचे की मिट्टी धसकने के साथ ही पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है और किसी भी समय पुल गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो सकती है साथ ही पुल के ऊपर से स्कूली बच्चे व ग्रामीणजन लालबर्रा मुख्यालय आते है। श्री खान ने बताया कि विगत वर्ष पूर्व ही पुल का निर्माण किया गया है परन्तु निर्माण कार्य में अनियमिता बरती गई है यानि गुणवत्तापूर्णहीन पुल का निर्माण किया गया है और पुल के नीचे की मिट्टी धसकने व पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में हो रही परेशानी।
पुल का किया जाये मरम्मत कार्य – अय्यूब
मो. अय्यूब कुरैशी ने बताया कि बाढ़ आने से पुल की स्थिति खराब हो चुकी है अगर पुल के ऊपर से भारी वाहन गुजरता है तो वह किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकता है साथ ही यह भी बताया कि प्रशासन के द्वारा क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से आवागमन करने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही मार्ग के पुल के दोनों ओर बैरिगेट लगाये गये है उसके बावजूद भी लोग आना-जाना कर रहे है और जिस स्थान से मिट्टी का कटाव व धसक गई है उक्त स्थान पर ७-८ फीट गहरा गड्डा बन गया है एवं पुल पार करते समय साइकिल व मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से गड्डे में गिरता है तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य करवाये।
आवागमन में हो रही परेशानी – युगेश्वर
युगेश्वर टेंभरे ने बताया कि बोरी, बरघाट, नैतरा, कटंगझरी सहित दर्जनों ग्रामों के स्कूली बच्चें व ग्रामीणजन इसी पुल के ऊपर से लालबर्रा मुख्यालय आते है क्योंकि यह मार्ग सीधा होने के साथ ही पास पड़ता है परन्तु गत दिवस हुई अनवरत बारिश के कारण रोड़ से लगे हिस्से से पुल की मिट्टी धसकने के साथ ही गड्डा बन चुका है एवं कुछ स्थानों से पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है साथ ही यह भी बताया कि क्षेत्रीयजन अधिकांश इसी मार्ग से आवागमन करते है परन्तु गत दिवस से कुछ लोग मानपुर बैरियर होते हुए करीब ३ किमी. की अधिक दूरी तय कर लालबर्रा आ रहे है परन्तु अधिकांश लोग क्षतिग्रस्त पुल से ही आना-जाना कर रहे है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि पुल के नीचे से जो मिट्टी धसक चुकी है उसे सीमेंट का क्रांकीट से भरने के साथ ही पुल का मरम्मत कार्य करवाये।








































