वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

0

आजादी के अमृत उत्सव और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन से मिले दिशा निर्देशों के तहत रविवार को वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दक्षिण वन मंडल कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चों ने पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण विषय पर नगर के विभिन्न स्थानों में आकर्षक पेंटिंग बनाई ।इसमें उन्होंने पर्यावरण और वन्य प्राणी संरक्षण किए जाने का संदेश दिया। तो वही स्कूली बच्चों ने पेंटिंग के साथ-साथ, जगह जगह आकर्षक श्लोक भी लिखे, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। जहां प्रतियोगिता के दौरान स्कूली बच्चों ने शासकीय भवन बाउंड्री वॉल पर आकर्षक कलाकृतियां उकेर कर वन प्राणी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को वन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here