वन्य प्राणी रीछ के हमले में दो व्यक्ति घायल

0

बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। बैहर थाना क्षेत्र में आने वाले कान्हा टाइगर रिजर्व के जंगल में जंगली रीछ के हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए ।10 सितंबर को 12:00 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब दोनों व्यक्ति भैंस को खोजने जंगल गए हुए थे। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति सूबेलाल पिता इतवारी लाल यादव 50 वर्ष ग्राम मुक्की थाना बैहर निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेलाल यादव अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है। जिसके परिवार में पत्नी और दो बेटे बहु हैं सभी लोग खेती करते हैं ।बताया कि हाल ही में मक्के की फसल काटकर सरसों की फसल लगाने खेत की जुताई की जा रही है। 10 सितंबर को सुबह 10 बजे सूबेलाल ने अपने खेत की जुताई की थी। जिसके बाद उसने भैंस को चराने छोड़ दिया था।भेस चरते चरते जंगल में चली गई। 12: बजे करीब दुबेलाल अपने गांव के कमल मरकाम के साथ भैंस को ढूंढें जंगल तरफ गए थे। तभी घने जंगल में अचानक तीन रीछ ने दोनों व्यक्ति पर हमला कर दिया कमल मरकाम तो जैसे तैसे भाग निकलालेकिन 3 -3 रीछ के हमले में सूबेलाल घायल हो गया था। गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान बारिश हो रही थी घायल कमल मरकाम जंगल से भाग कर सुबेलाल के घर आया और घटना के संबंध में परिजनों को बताया खबर उस समय वन कर्मचारी सुनेरिलाल यादव, सुबेलाल के घर मे था। जिसने घटना के सम्बंध में अपने अधिकारी को बताया और गांव के लोगों के साथ में सूबेलाल को खोजने निकले जंगल में सुबेलाल घायल हालत में पड़ा हुआ था ।जिसे रीछ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल सूबेलाल और उसके साथी कमल मरकाम को 1 कर्मचारियों ने बैहर अस्पताल में लाकर भर्ती किए ।जहां से गंभीर रूप से घायल सूबेलाल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here