वन विभाग ने कटंगा से ४७ नग सागौन चिरान किया जप्त

0

म.प्र. रा’य वन विकास निगम लिमिटेड लामता परियोजना लालबर्रा के द्वारा शुक्रवार को नगर मुख्यालय से ७ किमी. दूर ग्राम पंचायत बबरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम कटंगा में छापामार कार्यवाही करते हुए सुनील ठौकर के खेत से ४७ नग सागौन लड़की की चिरान जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वन विकास निगम लिमिटेड लामता परियोजना लालबर्रा के रेंजर श्रीमती ‘योत्सना खोब्रागढ़े को शुक्रवार को दोपहर में मुखबिरों से सूचना मिली थी कि वन विकास लिमिटेड लामता परियोजना लालबर्रा बीट के अंतर्गत ग्राम कटंगा में किसी के खेत में सागौन प्रजाति की लकड़ी अवैध रूप से रखी गई है। जिसके बाद वन विभाग के उपसंभागीय प्रबंधक सुरेन्द्र शेण्डे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती ‘योत्सना खोब्रागढ़े वनकर्मियों के साथ मुखबिर के बताये ग्राम में पहुंचकर ग्राम का गश्त किया। इस दौरान कटंगा निवासी सुनील ठौकर के खेत से सागौन के ४७ नग चिरान बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत ४० हजार रूपये आकी गई है। सागौन के चिरान जप्त करने के बाद जब खेत मालिक सुनील ठौकर से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि यह लकड़ी हमारी नही है किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से रखी गई है जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध सागौन के ४७ चिरान को जप्त कर कनकी डीपों में रखवाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

दूरभाष पर चर्चा में वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती ज्योत्सना खोब्रागढ़े ने बताया कि लालबर्रा क्षेत्र के कटंगा में सागौन की लकड़ी किसी के मकान में रखने की मुखबिरों से सूचना मिली थी जिसके बाद मुखबिरों के बताये ग्राम पहुंचकर गश्त की गई तो सुनील ठौकर के खेत से सागौन के ४७ नग चिरान (सिल्ली) जप्त की गई है और खेत मालिक से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि यह चिरान हमारी नही है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाकर रखा गया होगा साथ ही यह भी बताया कि वन विभाग के द्वारा विगत दिवस से कार्यवाही की जा रही है इसी के चलते अज्ञात व्यक्ति दहशत में रहा होगा और अपने आप को बचाने के लिए सुनील ठौकर के खेत में सागौन के चिराग रखकर फरार हो गया होगा। खेत से सागौन के ४७ नग चिरान (सिल्ली) जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है जिसकी कीमत लगभग ४० हजार रूपये आकी गई है और जल्द ही अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here