वारासिवनी : पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 महिला घायल !

0


वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के लालबर्रा मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा घटित हो गया जिसमें पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी ऑटो मे सवार ९ महिलाएं घायल हो गई जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में खेती कार्य का चल रहा है जिसमें अधिकांश जगह पर पराह लगाया जा रहा है ऐसे में नगर से बहुत सारी महिलाएं रोजाना पराह लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आना जाना करती है। जिसमें यह महिलाएं ऑटो से जाती है या खेत मालिक के द्वारा ट्रैक्टर भेजा जाता है जिससे महिलाएं रोजाना पराह लगाने के लिए खेत में आना जाना करती है।  शुक्रवार को करीब १२ महिलाएं सुबह अपने समय पर ग्राम बुधाटोला खेत में पराह लगाने गई थी और उक्त १२ महिलाएं शाम को ६ बजे ऑटो से वापस अपने घर के लिए वारासिवनी की ओर आ रही थी। तभी लालबर्रा रोड स्थित ग्राम पंचायत नेवरगांव के पास लालबर्रा से वारासिवनी की ओर आ रहे पिकअप वाहन ने ऑटो को ओवरटेक कर दिया  और पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। जिसमें सवार १२ महिलाएं ऑटो से बाहर गिर गई कुछ ऑटो के अंदर थी और कुछ थोड़ी दूर तक छिटक कर चली गई। जिसमें सभी को हाथ पैर सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में बाहरी और अंदरूनी चोटें आई है । जिन्हें देख तत्काल राहगीरों के द्वारा संजीवनी १०८ को सूचना दी गई जिसकी मदद से सभी महिलाओं को सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया गया। जहां पर करीब ३ महिलाएं चोटिल ना होने के कारण अपने घर चली गई बाकी ९ महिलाएं श्यालु पति सुनिल मोहबे ४२ वर्ष ,बरखा पिता दशराम बांगरे २५ वर्ष ,संगीता पति रोशन उइके ३५ वर्ष ,रागिनी पिता इंद्रेश बुरडे २० वर्ष ,संगीता पति फगुनलाल करकाडे ४० वर्ष ,मालती पति शाबिर अली  ४० वर्ष ,धमनबाई पति घनश्याम देवगडे ५० वर्ष ,ममता पति इंद्रेश बुरडे ४० वर्ष ,अर्चना पति दुर्योधन फ ाये ४० वर्ष सभी महिलायें निवासी वार्ड नं ९ वारासिवनी अस्पताल में भर्ती है जिनका उपचार जारी है। पदमेश से चर्चा में घायल ममता बुरडे ने बताया कि वह सभी महिलाएं पराह लगाने के लिए जाती है और अभी बुधाटोला पराह लगाने गई थी। जहां से वापस लौट रहे थे तो पीछे से पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी ऑटो में करीब हम १२ महिलाएं बैठे हुए थे जिसमें सभी को चोट आई है। डॉक्टर रविंद्र ताथोड़ ने बताया कि एक्सीडेंट का मामला आया है जिसमें ९ महिलाएं घायल है जिनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। और इसमें कुछ महिलाओं को गंभीर चोट आई है जिनकी जांच पर बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here