वारासिवनी बालाघाट ट्रेन से गिरा युवक

0

वारासिवनी बालाघाट मार्ग पर स्थित वारा रेलवे क्रॉसिंग के पास में वारासिवनी से बालाघाट जा रही ट्रेन से संजय नीचे गिरने से घायल हो गया जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपायली अंतर्गत ग्राम गर्रा के सिर्राटोला निवासी 29 वर्षीय संजय गौतम बीते 15 वर्षों से रायपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और अपना परिवार पालन करता है। जो अपनी बहन और पत्नी के साथ गांव में दीपावली पर्व मनाने के लिए आया था और पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना कर वापस रायपुर जाने के लिए वारासिवनी रेलवे स्टेशन से 12:30 बजे की वारासिवनी गोंदिया ट्रेन में अपनी पत्नी और बहन के साथ रायपुर जाने के लिए बैठा और यह ट्रेन स्टेशन से छूट कर थोड़ी ही दूर स्थित वारा रेलवे क्रॉसिंग के थोड़े आगे निकली ही थी कि ट्रेन के दरवाजे के पास अंदर में बैठा हुआ संजय गौतम अचानक ट्रेन से बाहर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिस पर ट्रेन चालक के द्वारा ट्रेन को रोका गया जहां से घायल संजय की पत्नी और बहन नीचे उतरे उसके बाद ट्रेन बालाघाट के लिए रवाना हो गई।

जिस पर वारासिवनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहाँ घायल का प्राथमिक उपचार कर बहेतर इलाज के लिऐ जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्यवाही की गई उक्त घटना में घायल संजय को हाथ पैर सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी और बाहरी चोटे आई है जिसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here