वारासिवनी लालबर्रा मार्ग की खुली बारिश में कलई

0

जुम्मा जुमा ४ वर्ष ही हुआ है वारासिवनी से लालबर्रा मार्ग के निर्माण को और जगह जगह गड्डे दिखाई देना प्रारंभ हो गये है। वर्ष १६-१७ में ही इस सड़क का निर्माण एमपीआरडीसी ने एमबीएल कंपनी से करवाया था। जिसके पूर्ण होने के बाद बकायदा नेवरगॉव के पास भूमि का अधिग्रहण का टोल टेक्स भी लगवाया लेकिन सड़क के मेंटेनेंस के नाम पर किसी प्रकार का कोई प्रयास करते हुये एमपीआरडीसी विभाग नही दिख रहा है। वर्तमान समय में बारिश का मौसम चल रहा है जिसकी वजह से सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिंह लग रहा है।

सड़क का निकला पपड़ा – मधुसूदन नगपुरे

इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये सेवानिवृत्त रेंजर मधुसूदन नगपुरे ने बताया कि उनके घर के सामने तो सड़क का पपड़ा निकल गया है जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। कई लोग इस गड्डे की वजह से दुर्घटना ग्रस्त तक हो गये है। कई बार विभाग ने जरूर इसका मरमम्ती कार्य करवाया है लेकिन बारिश होते ही इस कार्य की कलई खुल जाती है।

जगह जगह हुये मार्ग पर गड्डे – लालचंद

वही लालबर्रा रोड़ निवासी लालचंद पचेश्वर ने बताया कि रेल्वे क्रासिंग से लेकर पूरे लालबर्रा तक मार्ग पर जगह जगह गड्डे है। इस मार्ग काफी महत्तवपूर्ण मार्ग कहलाता है जहां से लालबर्रा जबलपुर सहित अन्य बड़े शहरों के लिये यात्री वाहन चलते है। इसी मार्ग पर कुछ स्कूल भी पड़ते है जिनके बच्चे भी आने जाने के लिये इसी मार्ग का उपयोग करते है। ऐसे में मार्ग पर बने गड्डे कभी भी जानलेवा साबित हो सकते है। वे शासन प्रशासन से मांग करते है कि मार्ग का दुरूस्तीकरण कराया जाये।

अनगिनत एक्सीडेंट के गवाह है हम – मुस्ताख अहमद

पद्मेश से चर्चा करते हुये मुस्ताख अहमद ने बताया कि मार्ग पर दुर्घटना होना कोई नई बात नही है। कई दुर्घटनाओं के तो हम ही गवाह है। मार्ग का निर्माण गुणवत्ता विहिन हुआ है। जिसकी वजह से ४ से ५ वर्ष में ही इस मार्ग पर जगह जगह गड्डे हो गये है। मार्ग पर चलने से डर लगता है। बड़े वाहन चालक गडड़ा बचाने के लिये छोटे वाहन चालकों को मजबूर कर देते है कि वे अपने वाहन गड्डे पर से लेकर जाये।

इनका कहना है

इस संबंध में बताया कि वर्ष 2014 मैं उक्त मार्ग का निर्माण किया गया जो पूरी तरह गुणवत्ता पूर्वक किया गया है। परंतु कुछ स्थानों पर काली मिट्टी है जिसके कारण वहां की रोड उखड़ जाती है जिसके लिए समय-समय पर मरम्मत की जा रही है।

दीपक आड़े
महाप्रबंधक एमपीआरडीसी बालाघाट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here