वारासिवनी विधायक अध्यक्ष मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम प्रदीप जायसवाल का शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों में हर्षउल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा विधायक प्रदीप जायसवाल सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान लोगों के द्वारा केक काटकर बधाइयां दी गई साथ ही श्री जयसवाल के हस्ते नगर को इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण सड़कों का भूमि पूजन कर नगर को सौगात दी गई तो वही मेडिकल कैंप और नेत्र शिविर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया साथी महाकौशल में चर्चित देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट का श्री गणेश किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के लोगों के द्वारा श्री जयसवाल के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रक्त संग्रहण ट्रेन के द्वारा लोगों से रक्त संग्रह किया गया जिसमें करीब 37 रक्त दाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया।
इस दौरान विधायक जयसवाल के जन्मदिवस पर देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट का प्रारंभ किया गया है जिसमें पहला लीग मैच बालाघाट और बैहर के मध्य खेला गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा विधायक जायसवाल के साथ देवधर टूर्नामेंट मैदान में पहुंचे जहां पर खिलाड़ियों के द्वारा गर्म जोशी से दोनों का स्वागत किया गया तत्पश्चात केक काटा और खिलाड़ियों से मुलाकात सर परिचय लिया जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह नमन ओझा को देखकर दुगना हो गया और उन्होंने सेल्फी और ऑटोग्राफ लिए जिस पन्ना नमन ओझा के द्वारा कड़ी मेहनत पर लक्ष्य प्राप्ति करने की सलाह दी।










































