वारासिवनी (पदमेश न्यूज)। वैनगंगा मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी को ज्ञापन सौंपकर सवारी वाहनों से सामग्री परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि वारासिवनी क्षेत्र के अंतर्गत सवारी वाहन ऑटो के द्वारा बड़ी मात्रा में माल जैसे लोहा सीमेंट किराने का सामान सहित अन्य सामग्री का परिवहन किया जाता है जो शासन के नियमानुसार गलत है। जबकि सवारी वाहन ऑटो के द्वारा लोगों की सवारी लेकर जाना चाहिए परंतु उनके द्वारा माल का परिवहन कर यातायात के नियम को प्रभावित किया जा रहा है जिससे बड़े हादसे होने की संभावनाएं अधिक है और ऐसा करने से हादसे की संभावना में दूसरे को एवं माल परिवहन करने वाले वाहन चालक और मालक दोनों को भी समस्या होती है। जबकि हर वाहन को अपना अपना काम करना चाहिए परंतु इस को छोडक़र ऑटो चालकों के द्वारा माल का परिवहन किया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है जिसके लिए थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी को वैनगंगा मजदूर यूनियन के द्वारा ज्ञापन सौंप कर इस विषय से अवगत करवा कर मांग की गयी है । कि उक्त ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वारासिवनी क्षेत्र में माल ले जाने वाले सवारी वाहनों पर रोक लगाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिससे कि माल परिवहन वाहन को भी काम मिल सके और बिना किसी समस्या के अपना काम कर सके। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष विशाल बिसेन ,संतोष कटरे ,लकी सहारे, रामप्रसाद ठाकरे ,गणेश कोल्ते ,योगेश सहारे ,निगम बंसोड, प्रहलाद उके ,कृष्णा इनवाती ,महेश बिसेन, राजू ठाकरे ,दीपक बाजनघाटे ,रोहित मरठे ,लोकेश सहारे ,संतोष लिमजे ,चंकेश जैन ,धीरज मंडलवार ,गणेश हेडाऊ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










































