वारासिवनी से मेंढ़की मार्ग के बीच साईड़ सोल्डर न भरने के कारण मुख्य मार्ग और जमीन में करीब आधा फुट का गेप आ गया है। जिसकी वजह से प्रतिदिन इस मार्ग पर बड़े वाहन निकलने के कारण छोटे वाहनों के एक्सीडेंट होना अनिवार्य होता प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है की जब हैवी वाहन इस मार्ग से निकलते है तो छोटे वाहन जिसमें मोटर साईकिल, साईकिल व पिकअप वाहन को सड़क किनारे अपने वाहन खड़े करना पड़ रहा है। वही अगर वाहन निकालने का प्रयास किया जाता है तो वो साईड़ सोल्डरिंग न होने की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग को आवागमन में हो रही इस परेशानी पर विशेष ध्यान देना चाहिये।
सड़क व जमीन के बीच आया काफी गेप – राजेन्द्र
इस संबंध में राजेन्द्र दांदरे ने बताया की वो खुद पिकअप वाहन चलाते है। प्रतिदिन उनका वारासिवनी से मेंढ़की व डोंगरमाली, बेनी, सतोना तक उनके द्वारा किसी न किसी सामान का परिवहन किया जाता है। मार्ग के सकरे व साईड़ सोल्डरिंग न भरे जाने के कारण सड़क और जमीन के बीच काफी लंबा गेप आ गया है जिसकी वजह से उन जैसे या मोटर साईकिल सवार लोगों को काफी परेशानी मार्ग पर चलने के दौरान हो रही है। जिस पर विभाग को विशेष ध्यान देना चाहिये।
मुख्य मार्ग पर वाहन चढ़ाने में होती है परेशानी – विजय
विजय गौर ने पद्मेश को जानकारी देते हुये बताया की वे दीनी निवासी है जो मनिहारी का धंधा करते है। मगर इस मार्ग पर चलने से उन्हे डर लगता है। मार्ग से एक बार अगर वाहन उतरा तो निश्चित है की उसे मुख्य मार्ग पर चढ़ाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। ऐसे में वे पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग करते है की जब तक सड़क नही बन जाती तब तक कम से कम साईड़ सोल्डर ही भर दे ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आये क्योंकि हमारे वाहनों को भी क्षति पहुॅच रही है। वही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सके।
हो रही गंभीर दुर्घटनाऐं – सत्यम
इसी तरह सत्यम राजुरकर ने पद्मेश को बताया की हम लोग स्कूल व अन्य कार्य के लिये यही मार्ग का उपयोग करते है। ऐसे में हमारा रोजना आना जाना मार्ग से होता है। मार्ग के सकरे होने से जब हम मार्ग से अपनी साईकिल उतारते है तो ऊपर चढ़ाने में हमे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इस मार्ग पर इसी साईड़ सोल्डरिंग की भराई न होने की वजह से गंभीर दुर्घटनाऐं तक हो गई है।
इनका कहना है –
इस मामले में दूरभाष पर जानकारी देते हुये अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्युडी वायपी सनोडिय़ा ने बताया की मार्ग का टेंडर लग चुका है जिसमें साईड़ सोल्डरिंग भी शामिल है। शीघ्र ही मार्ग का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यह कार्य फिलहाल १० किलोमीटर तक का होगा।
वायपी सनोडिय़ा अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी।










































