वार्ड नंबर 6 गणेश मंदिर के पास चाकू चली

0

बालाघाट/ नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित गणेश मंदिर के पास एक व्यक्ति को चाकू से मार कर घायल कर दिया गया। 20 अक्टूबर की रात्रि 11:00 बजे करीब यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई। चाकू के वार से घायल व्यक्ति देवेंद्र पिता उदल प्रसाद कुरील 51 वर्ष वार्ड नंबर 6 देवी तालाब निवासी को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुरील की रॉयल पान सेंटर के नाम से दुकान है। 20 अक्टूबर की रात्रि में देवेंद्र कुरील अपने घर पर था। रात 11:00 बजे घर में करवा चौथ की पूजा करने के बाद देवेंद्र कुरील परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी चक्कू अली, रोहित बर्वे, राहुल बर्वे तीनों लोग देवेंद्र कुरील के घर के सामने आए और देवेंद्र कुरील से बोले की आपका लड़का आदित्य कुरील डेकोरेशन का पंखा लेकर गया है जो वापस नहीं किया है। आज पंखा वापस नहीं किया तो तीनों आदित्य कुरील को जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। इसके बाद देवेंद्र कुरील अपने भाई दीपक कुरील के घर जा रहा था। तभी गणेश मंदिर के पास चक्कू अली, रोहित बर्वे और राहुल बर्वे तीनों किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे ।देवेंद्र। कुरील समझा कि कहीं मेरे लड़के के साथ तो लड़ाई झगड़ा नहीं कर रहे हैं। यह सोच कर देवेंद्र कुरील ने गणेश मंदिर के पास जाकर देखा तभी चक्कू अली ने अपने हाथ में रखे चाकू देवेंद्र कुरील के मुंह में मार दिया। इसके बाद चक्कू अली रोहित बर्वे और राहुल बर्वे तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए।। इस घटना के दौरान वहा पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए थे। चक्कू अली के चाकू के वार से देवेंद्र कुरील घायल हो गया था। जो अपनी पत्नी आरती एवं बेटे वर्ष कुरील के साथ इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में देवेंद्र को को भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल पुलिस में रात्रि में ही देवेंद्र कुरील का बयान लेकर अस्पताल तहरी कोतवाली भिजवा दी थी 21 अक्टूबर को कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक दिनेश पंचेश्वर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल देवेंद्र कुरील से मामले में पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here