केशव स्कूल से सीधे गंगोत्री पहुॅच मार्ग बरसात मे कीचड़ से सना हुआ है। जिसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि नगर पालिका मार्ग का शीघ्र ही निर्माण कराने वाली है मगर वर्तमान समय मे बारिश के चलते मार्ग पर चलना दुश्वर हो गया है। खासकर पैदल व मोटर साईकिल चालक इस मार्ग से निकलने मे काफी परेशानी महसूस कर रहे है। वही कुछ मोटर साईकिल सवार दुर्घटना का शिकार भी हुये है। गंगोत्री वासियो के लिये अहम मार्ग – आनंद पटेल पदम्मेश को जानकारी देते हुये वार्ड नं.१४ निवासी आनंद पटेल ने बताया कि मार्ग काफी जर्जर हालत मे है। यह मुख्य मार्ग है जिससे गंगोत्री आने जाने वाले लोग मुख्य बाजार व स्कूल आते जाते है। वर्तमान समय में यह मार्ग पूरा कीचड़ से सना हुआ है। खासकर पैदल व मोटर साईकिल से चलने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना आवागमन मे करना पड़ रहा है। कुछ लोग तो मार्ग से अपने दोपहिया वाहन के स्लीप होने से दुर्घटना का शिकार भी हुये है। ऐसे मे हम चाहते है कि मार्ग का शीघ्रता शीघ्र निर्माण किया जाये ताकि आवागमन में सुलभता हो। कीचड़ मे तब्दील हुआ मार्ग – गीता बुरड़े वही पैदल राहगीर गीता बुरड़े ने पदम्मेश को बताया कि यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ से सना हुआ है। ऐसे मे हम पैदल राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से स्कूल के बच्चे व गंगोत्रीवासी आना जाना करते है। मार्ग पर काफी कीचड़ होने के चलते हम लोगो का चल पाना दुश्वर हो गया है। हम नगर पालिका से चाहते है कि इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करे ताकि हम नगरवासी व स्कूल के बच्चो को आवागमन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इनका कहना है- इस मामले में नगर पालिका सीएमओ ने दूरभाष पर चर्चा मे बताया कि कुछ वार्ड की अंदरूनी सड़के जो पूर्व समय बन चुकी थी। उनके पुन: निर्माण के लिये स्टीमेट बना लिया गया है। शीघ्र ही यह कार्य प्रारंभ हो जायेंगे। दिशा डहेरिया नपा सीएमओ वारासिवनी
बाईट गीता बुरदे










































