नगर के काली पुतली चौक स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय में वाहन चालक के पद पर पदस्थ मो.नजीर खान 34 वर्षों की सेवा पूर्ण कर बुधवार 3 मई को सेवानिवृत्त हो गए। जिनकी सेवानिवृत्ति पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित सीडीपीओ बालाघाट ग्रामीण शैलेंद्र चौकसे, समस्त पर्यवेक्षक और लिपिक वर्ग सहित अन्य ने उनके सेवा कार्यों के अनुभव, और उनसे मिले सहयोग को याद करते हुए फूल मालाएं भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं उनके सेवाकालीन लम्हों को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य और मंगल स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ कार्यालय से विदाई दी।आयोजित इस विदाई समारोह में पहले उपस्थितजनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें फूल मालाए पहनाई फिर बारी-बारी से उनकी सेवाओं को याद कर उनकी शान में कई बातो का उल्लेख किया ।जिनकी आज सेवानिवृत्ति पर उन्हें सामूहिक रूप से कार्यालय से विदाई दी गई। आपको बताएं कि नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी वाहन चालक मो. नजीर खान 6 नवंबर 1990 में महिला बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय ग्रामीण में वाहन चालक के पद पर पदस्थ हुए थे. जिन्होंने अलग-अलग कार्यालय में बतौर वाहन चालक के तौर पर 34 वर्ष की अपनी सेवाएं दी।ज्ञात हो कि मो. नजीर खान इसके पूर्व महिला बाल विकास विभाग लांजी, परसवाड़ा और कलेक्टर कार्यालय में भी अपनी सेवाएं दे चु










































