नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में 11 सितंबर को खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित विकासखंड स्तरीय एमपी यूथ गेम्स का समापन किया गया। यह खेल प्रतियोगिता खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया के निर्देश एवं खेल समन्वयक ममता बिसेन के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर से प्रारंभ किया गया जिसमें 18 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर सहित क्षेत्र के 18 वर्ष की आयु से कम के बालक बालिकाओं के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस कायदी हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें बॉक्सिंग वॉलीबॉल खो खो तैराकी कुश्ती मलखंब फुटबॉल हॉकी सहित अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय व प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिका एवं टीम का चयन किया गया। वही प्रतियोगिता के दूसरे दिवस नगर के वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम मैं 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ रिले रेस गोला फेक तवा फेक जैसे एथलीट प्रतियोगिता की गई। वहीं इंडोर स्टेडियम में कबड्डी जूडो योगासन टेबल टेनिस शतरंज वेटलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर सहित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो आगामी जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे जहां से संभाग के लिए खेल प्रतिभा का चयन किया जाएगा। खेल समन्वयक ममता बिसेन ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि यह खेल प्रतियोगिता खेलो एमपी गेम्स प्रतियोगिता के तहत विकासखंड स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें कबड्डी खो खो बास्केटबॉल वॉलीबॉल फुटबॉल एथलीट्स कुश्ती शतरंज मलखंब टेनिस वेटलिफ्टिंग जैसे 18 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। श्रीमती बिसेन ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता थी जिसमें पहले दिन कायदी में 9 खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई वहीं दूसरे दिन वारासिवनी में 9 खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें व्यक्तिगत खेलों में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं टीम खेलों में टीम का चयन किया गया जो जिले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान करीब 500 से अधिक बालक बालिकाओं के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना जौहर आजमाया गया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।